इस शब्द से न घबराएँ झारखण्ड में नमस्कार के लिए जोहार शब्द प्रयुक्त होता है. आज ब्लॉग की विधिवत शुरुआत कर रहा हूँ, तो सबसे पहले उनको शुभकामनायें जो विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. दरअसल आज से ही इस वर्ष का विविः महूर्त शुरू हो है तो जोर का झटका जोरो से खाने वालो को शुभकामना के रूप में आगाह कर दे रहा हूँ मैं अक्सर वादा कर के निभा नहीं पता हूँ इसलिए रोज पोस्ट लिखने का वादा तो नहीं करूँगा पर मेरी कोशिश होगी की मीडिया जगत की हलचलों से अवगत करता चलूँ आप भी समझ जायेंगे की पाठको के समक्ष भेजने से पहले खबर के साथ कितनी माथा पच्ची करनी पड़ती है.